बड़ागांव थानाक्षेत्र के दीनापुर दुबान बस्ती में एक मकान के अंदर बंद एक कमरे और बक्से का ताला तोड़कर लगभग तीन लाख रुपए मुल्य के सोने के आभूषण चोरी हो गये। सुचना पर घर पहुंचे गृहस्वामी ने अपने ही सगे भाई पर चोरी का आरोप लगाते हुये मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी बनारसी दुबे ने पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है की हम छह भाई है जो एक मकान में अलग-अलग कमरों में रहते हैं वर्तमान समय में हमारे सहित पांच भाइयों का परिवार मुंबई एवं अन्य शहरों में रहकर जीविकोपार्जन करता है और मेरा एक भाई कमलेश कुमार दुबे गांव में ही रहता है जो हमारे रुम और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के आभूषण जिसमें एक जोड़ी कंगन,गले का हार, अंगुठी,एक जोड़ी कान की बाली,एक मंगलसूत्र और दो चैन चुराकर अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहने लगा।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज