वाराणसी।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सारनाथ में 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह शिविर में प्राचार्य/ उप शिक्षा निदेशक उमेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं ने किया योगाभ्यास एवं सीखे योग के गुर एवं बारीकियां सीखी।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य द्वारा किया गया। प्राथमिक विद्यालय सीवों , चिरईगांव के स०अ० व योग प्रशिक्षक सत्येन्द्र कुमार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के आसनों के साथ- साथ अन्य योगासन का भी अभ्यास कराया तथा उनके लाभ- व-हानियों/सावधानियों की बारीकियां बताई।
कम्पोजिट विद्यालय रमईपट्टी के स०अ० व योग प्रशिक्षक कमलेश कुमार पांडेय ने शिविर के सभी अभ्यासियों को प्रोटोकॉल के एवं अन्य प्राणायामों की जानकारी देते हुए उनका अभ्यास कराया गया।
योगाभ्यास के उपरांत प्राचार्य ने सभी को आशीर्वचन प्रदान करते हुए जीवन में योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी को योग मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
प्रा०वि०थटरा प्रथम के स०अ० अब्दुर्रहमान ने समापन के दौरान अपने ग़ज़ल से कार्यक्रम में समां बांध दी । धन्यवाद ज्ञापन डायट प्रवक्ता नरसिंह मौर्य ने दिया।
योग प्रशिक्षक सत्येन्द्र कुमार , कमलेश कुमार पांडेय व प्रशिक्षुओं द्वारा लाए गये 21 पौधों का रोपण प्राचार्य ने किया और प्रकृति संरक्षा की प्रेरणा दी गई।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज