कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और वाराणसी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय अक्षय तृतीया, 10 मई को नामांकन करेंगे। नामांकन यात्रा के लिए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सदस्य दलों के नेता एवं कार्यकर्ता बेनियाबाग स्थित राजनारायण पार्क में जुटेंगे। यहां से अजय राय साइकिल पर सवार होकर नामांकन करने जाएंगे।
अजय राय ने कहा कि काशी की धरती के लाल लोकबंधु राजनारायण को नमन करते हुए बेनियाबाग मैदान से नामांकन जुलूस की शुरुआत होगी। जुलूस लहुराबीर और मलदहिया होते हुए कचहरी रवाना होगा। लहुराबीर चौराहे पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद और मलदहिया पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सभी आगे बढ़ेंगे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज