सहारनपुर में शाम को 2 युवक बाइक से ले गए; सुबह घर से 1 KM दूर मिला शव~~
सहारनपुर में 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार शाम को 2 युवक उसे बाइक पर बैठाकर ले गए थे। आज सुबह घर से 1 किलोमीटर दूर खेत में उसका शव मिला। छात्र के सीने पर 2 गोलियों के निशान थे।
घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला थाना नकुड के सहसपुर जट्ट गांव का है।
मृतक छात्र का नाम आदित्य था। उसके पिता जोगिंदर सिंह किसान हैं। मृतक का एक और बड़ा भाई है। जोगिंदर सिंह ने बताया कि आदित्य के पास शनिवार देर शाम 8 बजे फोन आया। थोड़ी देर बाद 2 युवक बाइक पर आए।
आदित्य उनके साथ बाइक पर बैठकर चला गया। 11 बजे तक जब आदित्य घर नहीं लौटा, तो हमने उसे फोन किया। उसका फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद हमने आस-पास उसकी तलाश की। मगर उसका कहीं पता नहीं चल पाया।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज