पीएम नरेंद्र मोदी तीन दिन के भीतर दूसरी बार बिहार आ रहे हैं। आज वे नवादा में बीजेपी प्रत्याशी विवेक ठाकुर के समर्थन में रैली करेंगे। पार्टी सूत्रों की माने तो पीएम 10:30 बजे विशेष विमान से पहले गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सेना के विशेष हेलिकॉप्टर से 11 बजे कुंतीनगर ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी 11:30 से 12:00 बजे तक भाषण देंगे। इसके बाद गया के लिए रवाना हो जाएंगे। बीजेपी नेताओं का दावा है कि रैली में लाखों की संख्या में लोग पहुचेंगे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज