पिंडरा।क्षेत्र में आज ग्रामीणों को पालीथिन का प्रयोग न करने की सलाह देते हुए उन्हें निशुल्क झोले का भी वितरण किया गया । ग्रामीणों को जागरूक करते हुए समाजसेवी विनोद सेठ ने बाबतपुर, बड़ागाँव बसनी , साधोगंज मे दुकानदारों व राहगीरों को झोले का वितरण करते हुए उन्होंने बताया की रोजमर्रा के काम आने वाले थैले में लोग कपड़े का थैला इस्तेमाल करें ना कि प्लास्टिक का कैरी बैग। उन्होंने पॉलिथीन से बनी किसी भी चीज से परहेज करने की अपील की। साथ ही प्लास्टिक उत्पाद से होने वाले नुकसान से भी आम लोगों को अवगत कराया औऱ बरसात में प्लास्टिक के कचरे से दुर्गन्ध आती है, नदी-नाले अवरुद्ध होने से बाढ़ की स्तिथि आ जाती है। हवा में प्रदुषण फैलने से अनेक असाध्य रोग फ़ैल जाते है। प्लास्टिक कचरा खाने से गाय आदि पशुओं की अकाल मौत हो जाती हैं इस तरह से प्लास्टिक थैलियों से पर्यावरण को हानि पहुंचती हैं। इस दौरान मुख्य रूप से विनोद।सेठ , सचिन दुबे, धीरज सिंह विपिन पांडेय, अखिलेश मिश्रा, भरत सेठ, समेत दर्जनों लोग शामिल थे ।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज