पिंडरा।मनरेगा योजना से निर्मित अन्नपूर्णा योजना के तहत उचित दर की दुकान व जनसुविधा केंद्र का भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहाकि लंबे समय से ग्रामीणों की घटतौली की समस्या दूर करने में सरकार सफल हुई है। इस अवसर पर एक दर्जन ग्रामीणों को पास मशीन से राशन भी वितरण किया गया। उपभोक्तओं को रसीद भी मिला है।इसके साथ ही उनके मोबाइल पर मैसेज भी आया है। बीडीओ छोटेलाल तिवारी ने कहा कि मनरेगा योजना से कटौना में उचित दर की दुकान जिले में सबसे पहले बनकर तैयार हुआ है।पिंडरा का पहला व जिले का तीसरा उचित दर के दुकान का शुभारंभ हुआ है।आपूर्ति निरीक्षक पिंडरा प्रदीप कुमार शुक्ल ने कहा कि कार्ड धारकों की समस्याएं अब नही होगी।इस अवसर पर ग्राम प्रधान छेदी प्रजापति,आरपी सिंह, फौजदार शर्मा,महेंद्र राजभर,सरवेश सिंह,सन्तोष सिंह,प्रवीण राय, शोभनाथ सिंह,रामप्रवेश मिश्र, इंद्रप्रकाश पांडेय आदि लोग प्रमुख रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज