सब्जी फल व्यवसायी आढ़ती जन कल्याण समिति के द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। पहाड़िया स्थित सब्जी मंडी में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों की हुई बैठक में अध्यक्ष पद पर हीरालाल मौर्य,संरक्षक के रूप में ओमप्रकाश मिश्रा, सुरेश सिंह व मोहम्मद सईद,उपाध्यक्ष पद पर रवि सिंह,महामंत्री के पद पर विजय बहादुर यादव,कोषाध्यक्ष के पद पर राहुल जायसवाल को प्रभार सौंपा गया। साथ ही नई कार्यकारिणी में कई अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है।
बता दें कि चुनाव बीते 22 फरवरी को सर्वसम्मति से ध्वनि मत में सभी सदस्यों ने अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित हीरालाल मौर्य को नियुक्त किया गया था, जिसके बाद शुक्रवार को अध्यक्ष के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज