पिंडरा, वाराणसी।
टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन लगातार जारी है। टीएफआई के आह्वान पर बुधवार को तीसरे दिन भी पिंडरा विकास खण्ड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय समोगरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय थानारामपुर, फूलपुर, बाबतपुर, सिंधोरा, गरथमा, प्राथमिक विद्यालय असवालपुर, अजईपुर, जाठी, असिला, नेहिया, झंझोर सहित अनेक विद्यालयों के शिक्षकों ने संयुक्त रूप से इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। शिक्षकों ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर सरकार के निर्णय के प्रति असहमति जताई और इसे शिक्षक हितों के प्रतिकूल बताया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक कैलाश यादव ने कहा कि यदि भारत सरकार द्वारा शीघ्र कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 26 फरवरी को वाराणसी जनपद के बीएसए कार्यालय पर एकत्र होकर टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जा रहा है तथा शिक्षकों की मांगों पर विचार न होने की स्थिति में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
रिपोर्ट: रॉयल शाइन टाइम्स ब्यूरो, वाराणसी

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज