पिंडरा।
राष्ट्रीय अविष्कार योजना के तहत बुधवार को पिंडरा विकास खण्ड के विभिन्न उच्च प्राथमिक विद्यालयों से चयनित 100 छात्रों का दल एक्सपोजर विजिट के तहत उपदेश स्थली सारनाथ का भ्रमण किया।
बताते चलें कि राष्ट्रीय अविष्कार के तहत आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने व अपनी थीम के आधार पर मॉडल प्रस्तुत करने वाले विभिन्न उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र चयनित हुई थे। उन्ही छात्रों को बुधवार को ब्लाक मुख्यालय बीआरसी पिंडरा से बीईओ विनोद कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर बस से रवाना किया था। उन बच्चों ने ऐतिहासिक व दार्शनिक स्थल सारनाथ व सारंग नाथ मंदिर का भ्रमण कर उसके इतिहास व सांस्कृतिक महत्व को जाना। इस नोडल शिक्षक वीरेंद्र कुमार, सीमा जैसल, अनिता जौसलवार, जिंतेंद्र पटेल, रोहित पटेल छात्रों को भ्रमण कराने के साथ उसके महत्व के बाबत छात्र छात्राओं को जानकारी दी।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज