पिंडरा।
जवाहर नवोदय विद्यालय गजोखर में कक्षा 9 एवं 11 में प्रवेश हेतु आयोजित पार्श्व चयन परीक्षा शनिवार को क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
कक्षा 11वीं के लिए कुल 192 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 116 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। वहीं कक्षा 9वीं के लिए कुल 1130 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 822 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए थे, जिनमें जवाहर नवोदय विद्यालय गजोखर, एसएस पब्लिक स्कूल बाबतपुर एवं नेशनल इंटर कॉलेज पिंडरा शामिल रहे।
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेश मिश्रा ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुई।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज