पिंडरा।
एडीओ पंचायत अशोक चौबे ने मंगलवार को पिंडरा ब्लॉक के रसूलपुर न्यायपंचायत की समीक्षा बैठक रसूलपुर स्थित मिनी सचिवालय में की। जिसमे जनकल्याणकारी योजनाओ की समीक्षा के साथ गांवो व सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई पर जोर दिया । सफाईकर्मी को निर्देशित किया कि डोर टू डोर कूड़ा उठाने में तत्तपरता दिखाए। जिससे कूड़े का निस्तारण हो सके। इस दौरान कर्मचारियों ने उनको अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एडीओ पंचायत का न्याय पंचायत रसूलपुर के कर्मचारियों के साथ ग्राम प्रधान कैलाश यादव, ग्राम पंचायत सचिव प्रभु प्रकाश सुलेखा, सफाईकर्मी दिनेश मौर्य, रतन कुमार पटेल, संजय कुमार गौड़, नागेश मौर्य, रामदुलार यादव, विनोद यादव समेत अनेक कर्मचारी रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज