धानापुर। गंगा के नगवा घाट पर बना नगवा–चोचकपुर पीपा पुल आखिरकार पांच महीने बाद सोमवार से फिर शुरू हो गया। पुल खुलने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। इसके शुरू होने से गाजीपुर मुख्यालय की दूरी लगभग 40 किलोमीटर कम हो जाएगी, जबकि तटवर्ती गांवों के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी गतिविधियों में भी सुगमता मिलेगी।
पिछले कई महीनों से पुल बंद रहने के कारण लोगों को नाव के सहारे ही गंगा पार करनी पड़ रही थी। पीपा पुल को 15 नवंबर से चालू किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन गंगा में जलस्तर अधिक रहने और क्रूज संचालन के कारण इसे समय पर नहीं लगाया जा सका।
सोमवार को जलस्तर सामान्य होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने पुल को पूरी तरह स्थापित कर आवागमन शुरू करा दिया। अवर अभियंता आर.के. चौहान ने बताया कि जलस्तर अधिक होने से प्रक्रिया में विलंब हुआ, लेकिन अब पुल को पूरी तरह सुरक्षित तरीके से जोड़ दिया गया है।
पुल का संचालन 15 जून तक किया जाएगा।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज