व्यापार मंडल फूलपुर के तत्वावधान मे 29 रक्तवीरो ने किया रक्तदान

पिता पुत्र ने एक साथ किया रक्तदान

पिंडरा।
फूलपुर के अनमोल हास्पिटल परिसर में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन बाल दिवस के अवसर पर व्यापार मंडल फूलपुर के तत्वाधान मे हुआ ।
बाल दिवस के अवसर पर 29 रक्तवीरो ने चढ़ बढ़ कर भाग लिया।सबसे आगे फूलपुर के प्रमुख व्यवसायी पिता मनोज जायसवाल व पुत्र रौशन जायसवाल रहे जहां दोनों ने एक साथ रक्तदान करके सबको रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह व डाक्टर रंगनाथ दूबे ने फीता काटकर किया।
रक्तदान को प्रेरित करते हुए इंस्पेक्टर फूलपुर ने कहा कि एक यूनिट तीन ज़िंदगियों को बचा सकती है। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए ।वही सभी रक्तवीरो को व्यापार मंडल के तरफ़ से उपहार भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से फूलपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल सपालू, मुन्ना चौरसिया, भानू सेठ, रमेश विश्वकर्मा, सोनू सेठ, जे पी पटेल, राजकुमार गुप्ता राजू,भरत जायसवाल, जनार्दन चौरसिया, अविनाश जायसवाल, गोविंद पटेल, महेंद्र अग्रहरि,चन्द्रप्रकाश सेठ,सोनू गुप्ता, विक्की गोंड, रिषभ अग्रहरि, कमलेश गुप्ता आदि लोग रहे

About The Author

Share the News