वाराणसी — चौक थाना क्षेत्र के कर्णघन्टा इलाके में एक सर्राफा कारोबारी के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। कारोबारी रवि सेठ के कर्मचारी मुकेश वैष्णव पर लगभग 401 ग्राम सोने के आभूषण, जिसकी कीमत करीब 39 लाख रुपये है, लेकर फरार होने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, कर्मचारी मुकेश वैष्णव को सोने के आभूषण सैंपल के तौर पर मिर्जापुर ले जाने के लिए दिया गया था। लेकिन वाराणसी लौटते समय उसने बस में ही आभूषण गायब कर दिए। पूछताछ करने पर उसने टालमटोल और बहानेबाज़ी शुरू कर दी — यहाँ तक कि उसने कारोबारी को धमकाने की भी कोशिश की।
घटना की शिकायत पर चौक थाना पुलिस ने आरोपी मुकेश वैष्णव के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज