दिल्ली में हुए धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। डीजीपी राजीव कृष्ण ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में ADG LO अमिताभ यश और इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
राज्यभर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, खासकर अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, आगरा और गोरखपुर जैसे संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है।
पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की तत्काल जांच की जाए और स्थानीय खुफिया इकाइयों को लगातार फील्ड में सक्रिय रखा जाए।
राज्य पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 पर दें।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज