वाराणसी ब्रेकिंग: चिरईगांव ब्लॉक में ग्राम प्रधान और पंचायत अधिकारी पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज

वाराणसी जिले के चिरईगांव विकास खंड में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। यहां ग्राम पंचायत खेतलपुर में RRC निर्माण कार्य में ₹73,404 का गबन पाए जाने के बाद ग्राम प्रधान सुनील कुमार यादव और ग्राम पंचायत अधिकारी शिवम शरण सोनकर के खिलाफ थाना चौबेपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कमलेश कुमार सिंह ने की थी। जांच में यह पाया गया कि पंचायत को आवंटित धनराशि से RRC निर्माण कार्य नहीं कराया गया और राशि का दुरुपयोग कर लिया गया।

इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने जांच के आदेश दिए थे। जांच पूरी होने के बाद सहायक विकास अधिकारी ने थानाध्यक्ष चौबेपुर को तहरीर दी, जिसके आधार पर दोनों के विरुद्ध गबन एवं दुरुपयोग के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

एफआईआर में दर्ज विवरण के अनुसार—

  • शिवम शरण सोनकर, ग्राम पंचायत अधिकारी/सचिव, पुत्र स्व. हेमराज सोनकर, निवासी पंचक्रोशी सालारपुर, वाराणसी।
  • सुनील कुमार यादव, ग्राम प्रधान, निवासी ग्राम-खेतलपुर, थाना चौबेपुर, वाराणसी।

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने ग्राम निधि से प्राप्त राशि का दुरुपयोग कर RRC निर्माण कार्य नहीं कराया, जिससे सरकारी धन का गबन हुआ।

अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

Share the News