वाराणसी। स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर वाराणसी के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार के ओर से शुरू किए गए स्वच्छ सर्वेक्षण कार्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए वाराणसी नगर निगम को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। वाराणसी नगर निगम को यह पुरस्कार 11 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिलेगा। सर्वेक्षण रैंकिंग की घोषणा भी 11 जनवरी को ही की जाएगी। बीते वर्ष इस कार्यक्रम में वाराणसी जनपद की रैंकिंग 21वीं थी। अब इस बार टॉप टेन में शामिल होने की उम्मीद है।
केंद्र सरकार के ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में स्वच्छता के मानकों को पूरा करने पर बीते वर्ष सर्वेक्षण कराया गया था। इसी के आधार पर राष्ट्रीय पुरस्कार (स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अवार्ड सेरेमनी) की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के दो नगर निगम को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसमें नगर निगम वाराणसी और प्रयागराज शामिल है।
इस पुरस्कार की घोषणा से संबंधित पत्र शहरी आवासन एवं कार्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा ने शुक्रवार को नगर निगम में भेजा है। पुरस्कार मिलने पर मेयर अशोक कुमार तिवारी ने नगरवासियों को बधाई दी। कहा कि नागरिकों के सहयोग से यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
इस बाबत नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि बनारस के नागरिकों के सहयोग एवं नगर निगम की ओर से स्वच्छता के प्रति किए गए कार्यों का यह प्रतिफल है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एनपी सिंह ने यह पुरस्कार बनारस की जनता को समर्पित किया है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज