पटना हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मामले की जानकारी मिलते ही पटना पुलिस मौके पर पहुंची है। एंटी एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। टीम स्निफर डॉग्स की मदद से हाईकोर्ट कैंपस की जांच में जुट गई है।
बेली रोड के आसपास सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है। फिलहाल किसी को भी हाईकोर्ट के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। धमकी किसने दी और क्या कहा है? इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज