वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय दहशत फैल गई जब अज्ञात बदमाशों ने कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की ताबड़तोड़ गोलीबारी कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना अरिहंत नगर, सिंहपुर के पास हुई। गोली लगते ही महेंद्र गौतम की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक महेंद्र गौतम के पिता श्यामनाथ, परिवहन विभाग में आरटीओ पद से सेवानिवृत्त हैं। हत्या की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।
घटना की सूचना पर डीसीपी वरूणा जोन प्रमोद कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन कॉलोनाइजर से जुड़ा विवाद माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सारनाथ थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बावजूद पुलिस का गश्त और निगरानी बेहद ढीली है। जिस तरह से बदमाशों ने दिनदहाड़े कॉलोनाइजर को गोलियों से भून डाला, उससे साफ है कि अपराधियों को पुलिस का कोई भय नहीं है।
यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है बल्कि सारनाथ थाने की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। लोगों की मांग है कि पुलिस दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे और क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर अपराधियों पर नकेल कसे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज