“वाराणसी कमिश्नरेट में अपराध समीक्षा बैठक: राजेश कुमार सिंह ने दिए सख्त निर्देश, अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई”

अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) कमिश्नरेट वाराणसी राजेश कुमार सिंह ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चल रही कार्यवाहियों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में एडीडीसीपी काशी जोन, एसीपी भेलूपुर, एसीपी कोतवाली, एसीपी चेतगंज तथा काशी जोन के सभी एसएचओ/एसओ मौजूद रहे।

बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) ने क्षेत्राधिकार के अनुसार अब तक हुई कार्रवाइयों की समीक्षा की और आगे की रणनीति पर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थानों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, विशेष रूप से संगठित अपराध, चोरी, लूट, जुआ, सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर पूरी सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि अपराध नियंत्रण में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, थानों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, खुफिया तंत्र को मजबूत करने और आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देने के निर्देश दिए।

बैठक में यह तय किया गया कि सभी थाना स्तर पर अपराधियों की सूची अपडेट कर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी ताकि पुलिस और जनता मिलकर अपराध पर अंकुश लगा सकें।

About The Author

Share the News