जलजमाव को लेकर किसान व ग्रामीण हुए मुखर

एग्रो पार्क के फेज 2 अधूरी नाली को लेकर ग्रामीण करेंगे प्रदर्शन

पिंडरा।
करखियाव एग्रो पार्क फेज 2 में अधूरी जलनिकासी के लिए बने नाली किसानों और ग्रामीणों के लिए समस्या बनी हुई। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। समस्या समाधान न होने पर ग्रामीण प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
बताते चलें कि फेज 2 में एक नामी कम्पनी द्वारा डेयरी उद्योग लगाया गया है। जिसके चलते वाराणसी जौनपुर मार्ग के सड़क के किनारे किसानों की दो बीघे से अधिक जमीन गत दो वर्षों से जलमग्न होने के साथ प्रदूषण फैला रहा है। जिससे आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।
ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव गुड्डू, ग्रामीण राजकुमार यादव,सन्तोष यादव अशोक चौहान ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या निवारण नही हुआ तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। यही नही किसानों और ग्रामीणों के गुहार पर क्षेत्रीय सांसद प्रिया सरोज भी एक पखावड़े पूर्व उक्त स्थल का दौरा कर जलनिकासी की समस्या समाधान करने का निर्देश दिया लेकिन डेयरी कम्पनी व यूपीसीडा एक ऊपर आरोप लगा कर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। जिसपर उन्होंने अधिकारियों के रवैये पर रोष व्यक्त करते हुए संसद में उठाने की बात कही थी।
वही इस बाबत यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक एस एम पटेल ने बताया कि जलनिकासी के समस्या समाधान के लिए इस्टीमेट बन गया है और जल्द ही समस्या का समाधान होगा।

About The Author

Share the News