पिंडरा।
राजपुर में आपसी विवाद में जान से मारने की नियत से फायर करने वाले दो बाल अपचारी को हिरासत मे लेकर कब्जे से एक पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया गया।
बताते चलें कि थाना सिंधोरा थाना क्षेत्र के राजपुर में 14 जुलाई को आपसी विवाद में जान से मारने की नियत से फायर करने वालों विरूद्ध दर्ज मुकदमे में वांछित बाल अपचारी को शुक्रवार को
मुखबिर की सूचना पर कटौना मोड़ के पास से हिरासत में लिया गया तथा तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर व एक जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया। उनके खिलाफ सिंधोरा थाना में 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(2), 333,74,109,190 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित मुकदमे दर्ज थे।
इस बाबत थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि राजपुर निवासी
सुनील कुमार पाण्डेय द्वारा कुछ लोगों को आपस में झगड़ा करने तथा उन्हें समझाने पर उनकी मां, बहन और पत्नी के साथ मारपीट करने व अवैध असलहे से जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के सम्बन्ध में लिखित शिकायत दी गई थी। इसी में उनको हिरासत में लिया गया।
आरोपी बाल अपचारी से की गई पूछताछ में उसने बताया कि दिनांक 14 जुलाई को राजपुर में रहने वाले एक व्यक्ति से उसका विवाद हो गया था। इसी विवाद के दौरान उसने पिस्टल से जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। घटना के बाद वह अपने साथी के साथ छिपकर रहने लगा। कुछ दिनों बाद जब उनके पास पैसे समाप्त हो गए और वे अपने घर लौट रहे थे, तभी पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज