पिंडरा ।तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के महामंत्री सुधीर सिंह ने अपने जन्म दिन के अवसर पर न्यायिक तहसीलदार मनोज सिंह के साथ वृच्छावरोपण किया। लगा नीम और आम का वृच्छ । वृक्षों की अंधाधुंध कटाई और बेलगाम बढ़ती जनसंख्या से धरती पर पर्यावरण संकट बढ़ता जा रहा है। सरकारों को जितना हरियाली के लिए प्रयास करना चाहिए था , उतना नहीं हुआ है। कुछ समझदार लोगों में पेड़ों के प्रति जागरूकता अवश्य बढ़ी है।महामंत्री ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाए व उसकी संभाल करे। आज का स्वार्थी मानव पेड़ तो काटता गया, लेकिन पेड़ लगाना भूल गया।
इस मौके पर न्यायिक तहसीलदार मनोज सिंह,अश्वनी सिंह,दीपक सैनी,हरिचंद्र पटेल,छोटेलाल,गौरीश नारायण सिंह,गुड्डू पटेल,राजेश,चंद्रकांत समेत कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज