पिंडरा ।
फ़ूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर (मथुरीपुर) में शनिवार को सुबह 9 बजे विवाहिता शकुंतला पाल 30 वर्ष ने पंखे से लटककर जान दे दी ।
बताया जाता है कि धर्मेंद्र पाल की पत्नी शकुंतला अपने 6 वर्षीय बेटे को स्कूल भेजने के बाद 3 वर्षीय बेटी प्रियांशी को किसी बात को लेकर पिटाई कर दी। जिसपर पति ने पत्नी को डांट दिया, जिससे नाराज होकर विवाहित होकर कमरे में गई और फांसी पर झूल गई। इसी बीच जब उसका पति नहाने चला गया और अपनी बेटी को बाहर भेज कर कमरे को बंद कर पंखे के सहारे फंदे से लटक गई । कुछ ही समय के बाद जब पति नहाकर आया तो देखा कि पत्नी पंखे से लटक रही है। तभी पड़ोसियों के मदद से दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला । तब तक उसकी मौत हो चुकी थी ।सूचना पर पहुची फूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज