बड़ागांव।बड़ागांव पुलिस ने कुछ माह पूर्व अहरक (पश्चिमपुर) में दिन दहाड़े दुकान में घुसकर स्वर्ण व्यवसायों को गोली मारकर नगदी और आभूषण लुटने वाले अंतर जनपदीय गैंग के सरगना सहित उसके दो साथियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की है।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल एवं डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल के निर्देश पर थाना प्रभारी बड़ागांव अतुल कुमार सिंह ने बीते 9 फरवरी को उपरोक्त बाजार में स्थित अमित ज्वैलर्स नामक दुकान में बैठे पिता सियाराम वर्मा एवं पुत्र विकास वर्मा को गैंग सरगना विकास यादव निवासी घोघवा रामपुर थाना खानपुर जनपद गाजीपुर एवं गैंग के सदस्य आशीष यादव निवासी रामपुर (लठवां) उक्थी थाना चौबेपुर एवं शिवम यादव निवासी ककोहिया थाना सिकरारा जनपद जौनपुर द्वारा गोली मारकर लुट पाट किया गया था जिनके विरुद्ध वाराणसी के बड़ागांव , जौनपुर, गाजीपुर सहित अन्य जनपदों में विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज