वाराणसी। क्रिकेटर रिंकू सिंह और जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी अब टल गई है। इसकी वजह रिंकू का अपनी टीम के साथ क्रिकेट खेलने के लिए व्यस्त होना बताया गया है।
परिजनों के अनुसार, पहले यह शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज में होनी थी, लेकिन अब यह फरवरी 2026 में संपन्न होगी।
रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी पहले ही तय हो चुकी थी और लखनऊ में रिंग सेरेमनी भी हो चुकी है। लेकिन क्रिकेट टूर्नामेंट में रिंकू की व्यस्तता के चलते शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया।
होटल की बुकिंग अब फरवरी के अंत में शादी के लिए कर दी गई है, हालांकि अभी शादी की नई तारीख तय नहीं हुई है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज