वाराणसी। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा, राज्य व कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी 23 जून को वाराणसी आएंगे। उनके आगमन को लेकर जिला और प्रदेश पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
रालोद के जिलाध्यक्ष ह्रदयानंद यादव ने बताया कि पूर्वांचल कार्यकर्ता सम्मेलन 23 जून को लंका स्थित रामनाथ चौधरी लॉन में आयोजित किया जाएगा।
इस सम्मेलन में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की भावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज