बड़ागाँव थाना क्ष्रेत्र के कुड़ी गाँव मे मंगलवार को नाले के विवाद को लेकर दो पक्षो में जनकर मारपीट हो गई जिसमें दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के संदर्भ में पीड़ित अफजल अंसारी ने बताया कि मंगलवार को मैं रोज की तरह अपने चचेरे भाई शफीक के साथ दुकान जा रहा था तभी बीते कई वर्षों से चले आ रहे घर के गंदे पानी को बहाने को लेकर मनबढो ने मुझे स्थानीय बाजार में घेर लिया और लाठी डण्डे और ईट पत्थर से हम लोगो पर हमला कर दिया जिसने हम दोनों को सिर पैर व हाथ मे गम्भीर चोट आई है । स्थानीय पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अनवर रेहान व मो हफीज के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच प्रारम्भ कर दी है ।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज